Tranding

पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण।

वक्ताओं ने कहा - जेपी का शांतिमय वर्ग संघर्ष का प्रयोग स्थल रहा बोध गया

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बोधगया स्थित शेखवारा गांव के निकट पंचायत भवन में जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन की ओर से जेपी का पुण्यतिथि मनाया गया । सबसे पहले जेपी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया गया । वक्ताओं ने जेपी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । मौके पर उपस्थित लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि जेपी का शांतिमय वर्ग संघर्ष का प्रयोग क्षेत्र बोधगया बना । उन्होंने कहा कि बोधगया मठ के खिलाफ शांतिमय भूमि संघर्ष चला जो सफल हुआ । प्रो मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि जेपी संपूर्ण क्रांति की बात कही जो सतत चलने वाली प्रक्रिया है । उपेन्द्र सिंह ने कहा कि जेपी युवाओं को संपूर्ण क्रांति का वाहक कहा और 74 का आंदोलन सफल हुआ लोकतंत्र विरोधी सत्ता को परास्त किया । अखौरी निरंजन ने कहा कि जेपी समाज में आमूलचूल परिवर्तन चाहते थे । बराबरी पर आधारित समाज की रचना करना चाहते थे । हरेंद्र सिंह भोक्ता ने कहा कि जेपी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है । पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेहता ने कहा कि जेपी समान शिक्षा के पक्षधर थे । मौके पर सर्वश्री जनार्दन यादव, उपेन्द्र यादव, मनमोहन यादव , मजदूर - किसान समिति के जिला संयोजक बिशुनधारी यादव, अजय मिश्रा आदि ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर सर्वश्री नवल किशोर सिंह,पंचायत समिति के पूर्व सदस्य सुखदेव सिंह , दिनेश यादव , ईश्वर साव , वकील मांझी, कुलेश्वर मांझी , सहदेव मांझी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह और संचालन रामबिलास शर्मा ने किया ।

Karunakar Ram Tripathi
67

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026