हाजीपुर/जंदाहा (वैशाली) बिहार
विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गयी।दोपहर के बाद से ही प्रखंड के सार्वजनिक पूजन स्थलों से मां की प्रतिमा को विदाई दिया जाने लगा।सुहागिन महिलाओं ने मां का खोइंछा भरा व एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर सुहागिन होने की कामना की। नवरात्र की विजयादशमी के दिन शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गयी।दोपहर के बाद से ही प्रखंड क्षेत्र के पूजन पंडाल से मां की प्रतिमा को विदाई दिया जाने लगा।सुहागिन महिलाओं ने मां का खोइंछा भरा व एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर सुहागिन होने की कामना की।प्रखंड के चांद सराय हाट दुर्गा स्थान,जंदाहा बाजार , पुरानी बाजार की प्रतिमा विसर्जित की गयी।हालांकि अन्य जगहों पर स्थापित प्रतिमा शनिवार की सुबह विसर्जित की गयी।विसर्जन को लेकर जंदाहा वाया नदी पुलघाट,अरनिया पोखर चांद सराय मुख्य मार्ग से लेकर घाट तक लोगों की भीड़ लगी रही।महानवमी पर हुआ बालिका पूजन
महानवमी पर सार्वजनिक पूजन स्थलों व घरों में मां की पूजा के साथ हवन किया गया।उसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।घंटों चले हवन में मां की उपासना के साथ उनसे सुख शांति की प्रार्थना की गयी।इसके बाद बालिका पूजन किया गया।जिन लोगों ने नवरात्र का व्रत रखा था।उन्होंने नौ बालिकाओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया।उसके बाद उनसे आशीर्वाद लिया।श्री नव दुर्गा पूजा समिति चांद सराय हाट की पूजा में ढोल ढाक से मां की आरती की गयी।मौके पर गणमान्य लोगों के अलावा सैकड़ों की भीड़ मौजूद थी।विजयादशमी को भी दर्शन के लिए उमड़े भक्तों की भरी भीड़ मां दुर्गा के दर्शन के लिए विजयादशमी को भी जनदहा में भक्तों की भीड़ लगी रही।शाम होते ही चांद सराय हाट जंदाहा बड़ी दुर्गा मंदिर, महुआ रोड मार्केट सहित अन्य पूजन स्थलों पर मां के दर्शन के लिए तांता लगा रहा।लोगों की यह भीड़ शुक्रवार की मध्य रात्रि तक रही।इन जगहों पर लगे मेले का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया।विभिन्न तरह के खाने-पीने के स्टॉल पर लोगों का जमावड़ा रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.