Tranding

बड़े धूमधाम से मना विजयदशमी पर्व पर दुर्गा पूजा उत्सव, विदाई गीत के साथ विसर्जित हुई माँ दुर्गा की प्रतिमाएं।

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड,बलिया।

बेल्थरा रोड नगर में दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े धूमधाम से मना।अनेकों पंडालों की सजावट से पूरा नगर शोभायमान हो गया हुआ था। विशेष रूप से डाक बंगला मार्ग पर स्थित दुर्गा पंडाल पशुपति नाथ मंदिर के रूप में बनाया गया था।वहीं चौकिया मोड़ का गंगोत्री पंडाल और बी बीडी स्मार्ट बाजार का पंडाल श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा था। देवी गीतों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा।लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती नजर आई। विभिन्न क्लबों द्वारा स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं सभी का मनमोह रही मोह रही थी। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं से नगर में चहल पहल बढ़ बढ़ गई थी। लोग सड़क किनारे लगे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते दिखे। बच्चे खिलौने की दुकानों के सामने मचलते नजर आए। इस दौरान नगर की रौनक में चार- चाँद लगा हुआ था। 

 वहीं नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित पंडाल में माँ का दर्शन करते हुवे श्रद्धालु भक्तों ने नगर में प्रवेश करते दिखे। इस आयोजन में अपार भीड़ को कंट्रोल, एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशासन की व्यवस्था में काफी संख्या पुलिस बल,होमगार्ड,महिला पुलिस आदि तैनात किए गए थे।

  सोमवार को देर रात्रि नगर सहित क्षेत्रों से सभी देवी माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन देवी माता की विदाई गीत के साथ पूर्व की भांति लालमन बाबा निकट हल्दी रामपुर नाले में कर दिया गया। 

  सबसे पहले चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित नवनिर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने देवी माता मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विधिवत आरती पूजन कर प्रतिमा को विसर्जन हेतु आगे बढ़ाया।

   इस अवसर पर मुकेश कुमार शर्मा, धनंजय सिंह, राजेश कुमार निगम उर्फ पिंटू, सुनील जायसवाल, परवेज हमजा सभासद उर्फ गुड्डू, बबलू शर्मा फर्नीचर वाले, बबलू वर्मा ग्रीन प्लाई, कटवारू मौर्य, मौर्या कंप्यूटर, डॉ दीनानाथ शर्मा, पिंटू जायसवाल, जगदीश प्रसाद, भोला गुप्ता, सुनील साहनी, विशाल गुप्ता, पारसनाथ यादव, पियूष बाबा, श्री प्रकाश (मंटू) शारदा मशीनरी स्टोर, वीरेंद्र मौर्य मौर्या सीट कवर, नवीन कुमार शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, रवि सिंह, आजाद कुमार, मुतुल गुप्ता, अनिल शर्मा, गुलाबचंद शर्मा शर्मा ट्रांसपोर्ट, राम उग्रह शर्मा, सोनू निगम, अभिषेक मोदनवाल, सुनील गुप्ता नेहा मोबाइल,आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त गण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.