शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के नया टोला,इंदिरा चौक निवासी,विवाहिता को दहेज में 20 लाख रुपया के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई है। नया टोला इंदिरा चौक निवासी,मोहम्मद शाहिद नदीम खान उर्फ बबलू की पत्नी,आयशा प्रवीण ने ससुराल वालों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि महिला के परिवाद के आधार पर इंदिरा चौक के मोहम्मद शाहिद नदीम खान उर्फ बबलू,अनवरी खातून, फिरोज नदीम खान उर्फ पप्पू, बिलाल नदीम खान उर्फ बिट्टू होना तरन्नुम उर्फ हे,जावेद खान उर्फ मुन्ना,अशराफ खान उर्फ नाव,गयासुद्दीन खान, सबा खातून को आरोपी बनाया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई,शादी के बाद जब वह ससुरालआई तो अगले दिन से ही ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपया की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.