Tranding

ननद के अवैध संबंध को लेकर घर वाले ने की बहु की हत्या,मचा कोहराम।

हाजीपुर / बिदुपुर (वैशाली) बिहार

जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर कल्याणपुर गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहित महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया। इस मामले को लेकर बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं एक महिला को पकड़ कर लड़की पक्ष ने पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतका के भाई रत्नेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन अंजलि की शादी चकसिकंदर कल्याण गांव निवासी जोगिंदर महतो के पुत्र मुकेश महतो से हिंदू रीति रिवाज से की थी। बीती रात्रि उसके बहनोई लड़की की सास,ससुर और परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। मामले की जानकारी उसके बहन के ससुराल के पड़ोसी ने दी।जिसके बाद सभी को सच्चाई पता चली। परिजनों ने बताया कि अंजलि की हत्या उसकी चचेरी ननद के अवैध संबंधों के खुलासा करने के कारण कर दी गई है।बताया गया है कि अंजली अपनी ननद के गलत अफेयर की जानकारी घरवाले को दी थी। इसके बाद उसकी ननद की घर वालों ने पिटाई की। विरोध में उसकी ननद ने आत्महत्या की कोशिश भी की। यह प्रकरण समाज में फैल गया। परिवार वालों को लग रहा था कि बदनामी उसकी बहन अंजलि के कारण हुई है। उन सबों ने अपनी बेटी बहन की इज्जत ढंकने के लिए अंजलि की हत्या कर दी। घर वालों ने बताया कि हत्या के पश्चात शव को कहीं ले जाकर जलाकर गायब कर दिया गया है।इस संबंध में एफ आइ आर दर्ज कर बिदुपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.