रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार
जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघरीटांड बाईपास के निकट से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक वीआईपी चार पहिया वाहन से 40.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं। इस मामले में एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक का नाम धीरज कुमार पिता लाल राम तुरी हैं, जो इसी जिले के डोभी थाना क्षेत्र के अमारुत गांव का रहने वाला है।इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि मारुति सुजुकी अल्टो कर संख्या बी आर1एएच/ 8177 से 42 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की एवं 12 बोतल रॉयल चैलेंजर व्हिस्की बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है तथा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.