हाजीपुर (वैशाली) बिहार
पुलिस मुख्यालय के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए वैशाली की एक और महिला सिपाही की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि ऑन ड्युटी दो से तीन महिला सिपाही पेट्रोल पम्प के पास डायल 112 की दो गाड़ी खड़ी करके रील बनाते दिख रही है और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है। जन्दाहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 की महिला सिपाही शुबू रानी है। जो जंदाहा थाना के सिरिस्ता कक्ष में सिविल ड्रेस में बैठकर भोजपुरी के अश्लील गानों पर रील पर वीडियो बनाई है और वीडियो को अपने सोशल इंस्टाग्राम पर डाल दी है। " हई रंगबाज यहीं क्षेत्र के मार देव गोली थनवे पर घेर के" सिरिस्ता कक्ष यह भी वीडियो बनाया कि - यूपी बिहार में खिलल हम्मर नमवा ए डार्लिंग तोहरें करनवा ।इन गानों पर अब महिला सिपाही वीडियो बनाकर पोस्ट कर रही है। बता दें कि वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने रोमांटिक गाने पर वर्दी पहने रील वीडियो वायरल मामले में एक महिला सिपाही को पिछले दो दिन पहले ही निलंबित किया गया था।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.