शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौय सुमन ने संवाददाता को बताया कि मेरे स्तर से सभी थानाअध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि शहर समेत जिले में चलने वाले सवारी वाहन,जैसे टेंपो,ऑटो,टोटो समेत अन्य के चालकों का पूरा रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया गया है,जारी निर्देश में कहा गया है कि थानेदार अपने क्षेत्र के चालकों का नाम,पता अपनी गाड़ी नंबर को किस रूट पर चलाते हैं,आदि का पूर्ण विवरण रखेंगे। चालकों को अपने पूरी डिटेल गाड़ी पर भी चिपकाना पड़ेगा।थानेदार अभियान चलाकर इस कार्य को करेंगे, इसके लिए एसपी ने निर्देश जारी किया है। सवारी वाहनों में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं, अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एस पी ने यह पहल किया है। एस पी के इस पहल को पूरे सामाजिक क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ऐसा रिकॉर्ड रखने से किन-किन स्थानों पर घटना दुर्घटना होती है,उसका आसानी से पता चल जाएगा। यह एक सराहनीय कदम है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.