Tranding

सोने की चेन काटते पकड़ी गई दो महिलाएं कटी सोने की चेन बरामद..

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया)।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम अहमद कुरैशी के सफल पर्यवेक्षण एवं कुशल नेतृत्व में उभाँव पुलिस को सोने की चैन काटते समय पकड़ने में सफलता मिली है।

उभांव थाने में दर्ज मुकदमें की तहरीर के अनुसार मुुकदमा वादिनी सीमा देवर पत्नी सुरेन्द्र निवासी चन्दायर बली पुर ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि शुक्रवार को अपने गांव से मायके ग्राम ककरासो जा रही थी। बेल्थरारोड से ई-रिक्शा से चौकियां आ रही थी। वह गले में सोने की चैन पहने हुई थी, कि चौकियां मोड़ पर दिन में करीब 10.30 बजे दो महिलाये मुकदमा वादिनी सीमा की सोने की चैन चोरी से काट ली, जब वह चिल्लायी तो दोनो महिलाएँ सीमा से लड़ने लगी। शोर गुल सुन कर अगल बगल के लोग आ गए। लोगों के दबाव पर दोनों महिलाओं ने सीमा की सोने की चैन टूटे हुए हालत में वापस कर रही थी। महिलाओं से नाम पूछे जाने पर अपना नाम मुस्कान पत्नी राज (25) व दूसरे नें अपना नाम पूजा पत्नी किशन (20) निवासीगण, ग्राम व थाना-मधुबन जनपद मऊ बतायी। दोनों महिलाओं को आस-पास के लोगों की मदद से सीमा उभांव थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया। सोने की टूटी चैन दोनों महिलाओं के पास से मिलना सीमा ने पुलिस को बताया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल चोरी से चैन काटने वाली दोनो महिलाओं को महिला आरक्षी पूजा प्रजापति, पी0आर0डी0 रीना देवी की मदद से नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। वादिनी सीमा देवी (पीड़िता) से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त दोनो अभियुक्ता को नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया।        

        गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला आरक्षी पूजा प्रजापति, पीआरडी रीना देवी, वादिनी मुकदमा व आमजन शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.