धनंजय शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक राम गोविंद चौधरी ने एक बार पुनः पत्र लिखकर घाघरा नदी से बांसडीह विधानसभा के अनेक गांवों में हो रहे कटान की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय जल संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित लोगों को पत्र लिखकर उन्होंने जिक्र किया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह तहसील अंतर्गत आने वाले गांव घाघरा नदी के जलधारा के मुहाने पर आ गए हैं जो कभी भी कटकर नदी में विलीन हो सकते हैं इसे बचाने हेतु सरकार यथाशीघ्र प्रभावी कदम उठाए। पत्र में चांदपुर नई बस्ती का जिक्र करते हुए राम गोविन्द चौधरी ने कहा हैं कि अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो ये गांव भी नदी में विलीन हो जाएंगे जैसे कई गांव हो गए।
राम गोविंद चौधरी ने सभी जिम्मेदार लोगों को पत्र के माध्यम से घाघरा के कटान से हो रहे नुकसान के संबंध में इसके पूर्व भी पत्र लिखा था लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुनः इस पत्र से इलाके के लोगों में एक उम्मीद जगी है कि हो सकता है देर से ही सही सरकार की आंखें खुलेगी और हमारे बचाव के लिए उचित कदम सरकार द्वारा उठाया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.