गांव वालों ने काटा बवाल,पुलिस को बनाया बंधक,लाठीचार्ज,पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त..
हाजीपुर/महुआ (वैशाली) बिहार
जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के वार्ड नंबर 6 में पुलिस की पीछा करने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया। घटना के बाद लोगों में इतना गुस्सा आ गया था कि सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद हाजीपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। जाम लगाकर प्रदर्शन करते रहे हैं। लोगों ने पुलिस का विरोध किया। वहीं पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया गांव निवासी राजेन्द्र पासवान 50 साल के रूप में हुई है। वे घर जा रहे थे तभी पुलिस को शक हुआ था कि व्यक्ति नशे की हालत में है जिसका पीछा किया। वहीं पुलिस द्वारा शराबी आदमी को पकड़ने के दौरान एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़क उठा कि पुलिस वाले को बंधक बना लिया और पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं लोगों में आक्रोश बढ़ता देख मौके से महुआ एसडीपीओ सूरभ सुमन ने आक्रोशित लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझाने की प्रयास की थी। वहीं इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महुआ थाना प्रातः गश्ती में सअनि भुनेश्वर राम एवं गश्ती दल के सिपाही को मद्यनिषेध टॉल फ्री नं0-15545 (ETN NO- 272326) से सूचना मिलने पर गश्ती दल ग्राम जलालपुर गंगटी में पहुँची, तभी जाँच के लिए आए पुलिस वाहन को देखकर एक वृद्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस एवं व्यक्त्ति की दुरी 250 मीटर के करीब थी। उक्त व्यक्ति भागने के क्रम में गिर गए और वही पर उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का नाम राजेन्द्र पासवान,उम्र लगभग 50 वर्ष,पिता स्वर्गीय महावीर पासवान,साकिन करहथीया बुजुर्ग, थाना-कटहरा, जिला-वैशाली है। इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के साथ मारपीट किया गया एवं सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड़ दिया गया है। मारपीट के क्रम में गश्ती दल के एक सिपाही को हल्की चोट आई है। जिनका ईलाज अनुमंडल अस्पताल महुआ में चल रहा है। पुलिस बल के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.