शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से सघन वाहन जांचअभियान,डीटीओ और एमवीई के नेतृत्व में विभिन्न मुख्य मार्गों पर चलाया गया,इस दौरान डीटीओ ने गिट्टी लेदे एकओवरलोड ट्रक ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रेलर जप्त किया है। डीटीओ,ललन प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि एक ट्रक,तीन ट्रैक्टर ट्रेलर के अलावा आधा दर्जन ई रिक्शा को कागजातों के अभाव में पकड़ा गया है। ई-रिक्शा वाहनों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया, जबकि पकड़े गए अन्य वाहनों से भी जुर्माना उसूल की गई, उन्होंने आगे बताया कि कागजात के अभाव में चल रहे वाहनों से 11 लाख 82 हजार जुर्माना वसूल की गई है बिना कागजात व ओवरलोडिंग वाहनों को जिले में नहीं चलने दिया जाएगा।
इसी तरह हर मां जांच अभियान चलाकर बगैर लाइसेंस के चल रहे वाहनों की घर पकड़ की जाएगी, और कागजातों के अभाव में उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.