शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र के मिश्रि टोला गली के पास घटना घटी है,अपराधियों ने एक युवक से चाकू के बल पर उसका मोबाइल,पैसा,बाइक छीनकर बाइक को जला दिया
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अग्निशमन दस्ता के साथ पहुंच पर आग पर काबू किया,जले हुए बाइक को जप्त कर लिया। पीड़ित युवक कोअनस जावेद ने संवाददाता को बताया कि ₹ 20हजार रुपया,मोबाइल,बाइक छीनने,जलाने में अपराधी इमरान का बड़ा हाथ है।
सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित युवक को थानाआकर आवेदन देने को कहा गया है, पीड़ित युवक के द्वारा आवेदन देने के बाद ही जांच की की कार्रवाई की जाएगी, संवाददाता को उन्होंने बताया किआखिर किस कारणवस बाइक को जला दिया गया है,यह जांच का विषय है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.