शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय,बेतिया के प्रांगण में 25.10.2024 को जॉब कैम्प का आयोजन होगा इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।जिला नियोजन पदाधिकारी,मुकुंद माधव ने संवाददाता को बताया कि चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कस्टर रिलेशनशीप एक्जक्यूटिव के पद पर कार्य करने हेतु इंटर पास इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11080/= प्रतिमाह मानदेय सहित इंसेंटिव,पीएफ,इएसआइसी आदि भी प्रदान की जायेगी। कार्यस्थल पश्चिम चम्पारण जिला होगा।उन्होंनेआगे बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.