Tranding

युवक का कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप..

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपराब्रह्मन उर्फ बारीगांव पश्चिम टोला में लगभग 28 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे के अंदर लटकता हुआ मिला।युवक के परिजनों में दुःख का मातम छा गया।

मृतक रुपेश के माता पिता बचपन मे ही गुजर गए हैं, माता पिता के मृत्यु के बाद उसका पालन पोषण मृतक के चाचा जनार्दन ने किया। रुपेश किसानी के साथ ही जीविका के लिए मजदूरी का भी कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बीते मंगलवार को रूपेश मजदूरी से घर आया और खाना खा कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगली सुबह काफी देर तक जब उसका दरवाजा नही खुला तब रुपेश के चाचा ने रुपेश को कई बार आवाज दिया। जब काफी देर तक जब कोई उत्तर नही मिला तब उसने सलेप पर चढ़कर रोशनदान से देखा तो रुपेश गमछे से टीनशैड में लगे पाइप के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया। जिसे देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.