शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
थाना क्षेत्र के सरिया पंचायत निवासी, सत्तार मियां के पुत्र, सरफुद्दीन अंसारी को पुलिस ने पत्नी को गायब करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाअध्यक्ष,मुकेश ने संवाददाता को बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी निवासी,खोदु मियां ने विगत चार दिन पहले आवेदन देकर बताया था कि उसकी लड़की,सबीना खातून को उसके दामाद ने दहेज को लेकर मारपीट कर गायब कर दिया है,जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इन दिनों इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन सुनने को मिल रही है। दहेज के मामला को लेकर पत्नी की हत्या,या हत्या कर आत्महत्या का रूप देने,मारपीट कर घर से बाहर निकालने ka मामला चरम सीमा पर पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन भी इस पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं हो पा रही है,साथ ही इस तरह की घटना करने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैलती जा रही है,इस घटना पर अंकुश लगाना नितांत आवश्यक प्रतीत हो रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.