सन्तकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।
सन्तकबीरनगर जिले के मुंडेरा शुक्ल निवासी पं0 कमलेश मिश्र के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में वक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विद्वत समाज की अपूरणीय क्षति बताया।
शोक सभा मे उपस्थित उपजा के सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष पं0 बालमुकुंद त्रिपाठी ने कहा कि पं0 कमलेश मिश्र क्षेत्र के प्रकांड विद्वान होने के साथ साथ सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से विद्वत् समाज की अपूरणीय क्षति हुई हैं।
इस अवसर पर वेदव्यास मिश्रा, शिवप्रताप मिश्रा, विद्या निवास मिश्रा, राजन राम त्रिपाठी पत्रकार राष्ट्रीय सहारा, गिरधर मिश्रा, करुणाकर राम त्रिपाठी सहायक संपादक इंडिया ख़बर, ऋषिकेश पांडेय, जटाशंकर मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, अवनींद्र शुक्ल, हरिओम त्रिपाठी, श्रीमणि त्रिपाठी एवं दिलीप मिश्र सहित बहुत से लोग मौजूद रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.