शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान शौय सुमन ने संवाददाता को बताया कि पुलिस लाइन व विभिन्न स्थानों में तैनात 57 पुलिस पदाधिकारीयों को स्थानांतरित किया गया है।कर उन्हें एक थाना से दूसरे थाना में भेज दिए दिया गया है। एस पी ने 24 घंटे के भीतर स्थानांतरित पुलिस अधिकारी को नव पदस्थापित जगह पर योगदान देने को कहा है। एस पी ने यह कार्रवाई बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से की है। स्थानांतरण होने वाले पुलिस पदाधिकारी में 54 दरोगा और तीन जमादार हैं,इनमें से 41 पुलिस जिला के विभिन्न थानों में तैनात थे,जबकि शेष पुलिस लाइन में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
जिला पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण कर पुलिस पदधिकारियों का स्थानांतरण करने पर बल दिया था,जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यकाल की यह पहली सूची जारी की है,भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आगे इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.