रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को सम्राट अशोक कुशवाहा धर्मशाला राजगीर में होने वाले अर्जक संघ का 20वां राज्य सम्मेलन में जिले से करीब 100 प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आज देर शाम रवाना हो गए हैं।इस आशय की जानकारी देते हुए अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय ने बताया कि देश में चौतरफा अराजकता का माहौल हैं, सांप्रदायिक शक्तियां तांडव मचा रही है।धर्म एवं देशभक्ति के नाम पर दलित, पिछड़े व श्रमशील कौमों पर कहर ढाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्जक संघ 'जानो तब मानो' के सिद्धांत पर आधारित संगठन है और मानववादी आचार ,विचार, संस्कार व त्यौहार के द्वारा मानव समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित है।उन्होंने कहा कि अर्जक संघ महामना रामस्वरूप वर्मा,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले,पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर,ललई सिंह यादव ,चौधरी महाराज सिंह भारती, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, प्रो. जयराम प्रसाद सिंह,लक्ष्मण चौधरी के बताएं मार्गों पर चलकर समता मूलक समाज की स्थापना का सार्थक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारतीय समेत अन्य वरीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं रोहतास की सांस्कृतिक लोक गायक सृजन टीम,जागृति टीम के अलावे जादूगर सम्राट सियाराम महतो का जादू का प्रदर्शन व भंडाफोड़ भी किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.