रिपोर्ट -धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया
लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंप कर उनका ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र की ओर आकृष्ट कराया है। ज्ञापन में कहा है कि सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन आता है। जो बलिया, देवरिया तथा मऊ जिले की सीमावर्ती लोग इस स्टेशन से ट्रेनों द्वारा अपनी यात्रा पूरी कर लेते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर अन्तर्गत वाराणसी मण्डल में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन रेल राजस्व के मायने में भी सर्वोत्तम स्थान रखता है। इस लिए यात्रियों के हित में कोहरे के समय प्रत्येक वर्ष अनावश्यक रूप से दो ट्रेनों के संचालन न किए जाने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। सांसद विद्यार्थी ने यह ज्ञापन नगर पंचायत बेल्थरा रोड के युवा सभासद मो सद्दाम के अनुरोध पर दिया है।
ज्ञापन के अनुसार 14005/14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन नई दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच आने जाने के लिए एक मात्र ट्रेन है। जिसका लाभ हमारे संसदीय क्षेत्र की जनता को मिलता है। इसे प्रत्येक वर्ष कोहरे का कारण बताकर दिसम्बर से फरवरी तक बन्द कर दिया जाता है। जिससे यात्रियों को भारी कष्ट का सामना करना पड़ता है। जो हमारे क्षेत्र की जनता के साथ मूल सुविधा से अलग करके रेल अधिकारी अन्याय करते हैं। इसके अलावे वाराणसी से गोरखपुर के बीच 15129/15130 इण्टर सीटी ट्रेन का प्रतिदिन नियमित संचालन दिन में होती है। यह ट्रेन वाराणसी सीटी से दिन में 11.45 बजे छूट कर शाम को 05.23 बजे गोरखपुर पहुंचने का टाईम निश्चित है। ठीक उसी प्रकार गोरखपुर से प्रातः 10.07 बजे खुलकर वाराणसी सीटी शाम को 03.45 बजे पहुंचने का टाईम निश्चित है। इस ट्रेन को दिन में संचालित होने से यात्रियों को सुखद यात्रा का लाभ मिलता है, किन्तु रेल अधिकारी अपनी विवेकहीनता का परिचय देते हुए इसे भी घने कोहरे का कारण दिखा कर बन्द कर देते हैं। जबकि दिन में कोहरे का कोई असर होने का सवाल ही नहीं उठता।
सांसद विद्यार्थी ने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि स्वतः संज्ञान लेते हुए आदेश देकर इन दोनों ट्रेनों को कोहरे का कारण दिखाकर जनहित में बन्द न किये जाने का आदेश संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया जाना जनहित में आवश्यक है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.