शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अपनी मां के अंतिम संस्कार करने के बाद अपने पति के साथ घर लॉट रही महिला को तेज रफ्तार से आ रही है जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी, पति के साथ बाइक पर पीछे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि भोगाडी बाजार,पेट्रोल पंप के पास यह घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।थाना अध्यक्ष,अशोक कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुखीछापर गांव निवासी,रामजी दास के 32 वर्षीय पत्नी, राधिका देवी के रूप में की गई है।पुलिस झाझामेल को जप्त कर थाने ले गई है,पुलिस ने संवाददाता को बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।झाझा मेल का चालक को मौका से फायदा उठाकर फरार हो गया,उसकी तलाश की जा रही है,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.