शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों से ग्राहकों को बचाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी टीम के साथ शहर के कई दुकानों पर छापेमारी की,साथ ही बनाए जा रहे मिठाई एवं बिक्री के लिए रखे हुए मिठाई का नमूना संग्रह कर लैब टेस्ट के लिए भेजा।अनुमंडल सदर पदाधिकारी,डॉक्टर विनोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि लगातार मिल रही शिकतों के बीच खाद्य सुरक्षा ऑफिसर,सुदामा प्रसाद को छापेमारी का निर्देश दिया गया इस दौरान कई बड़े प्रतिष्ठानों के अलावा छोटे-छोटे दुकानों की बिक्री के लिए रखे गए मिठाई एवं बना रहे मिठाई की जांच की गई।खाद सुरक्षा पदाधिकारी,सुदामा प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि इस दौरान दुकानों में सुरक्षा के काफी कम उपाय पाया गया सभी को चेतानी दी गई,वही मिठाई के नमूने का संग्रह कर लैब टेस्ट के लिए पटना भेज दिया गया। नमूना जांच का रिपोर्ट आते ही अग्रसर कार्रवाई की जाएगी,हालांकि उन्होंने बताया कि जिन दुकानों की जांच की गई, उनके पास पर्याप्त अनुज्ञप्ति भी उपलब्ध नहीं था,इसके लिए भी अलग से प्रतिवेदन तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.