तनिहन पुरवा, गोण्डा, उत्तर प्रदेश।
प्राथमिक विद्यालय तनिहन पुरवा शिक्षा क्षेत्र बेलसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। आसपास के बच्चों को भी बुलाया गया पौधा लगाने के बाद सभी बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशनी सिद्दीकी द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया, कि प्रकृति और मानव के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध को यह वृक्षारोपण दर्शाता है।यह बताता है कि यदि हम पेड़ पौधों की रक्षा करते हैं तो बदले में यह हमारी रक्षा करते हैं। वृक्ष हमें सांस लेने के लिए हवा प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। जलवायु को नियंत्रित करते हैं, मिट्टी को बांधते हैं और जल चक्र को बनाए रखते हैं। हम वृक्षों को नुकसान पहुंचाते हैं तो वह हमारी रक्षा करने में सक्षम नहीं होंगे यदि हम उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो वह भी हमें नुकसान पहुंचाने लगें गे। हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए सभी बच्चों को यह भी बताया गया कि कि हमें पेड़ नहीं काटना चाहिए और उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए ताकि वह भी हमें और हमारे ग्रह को बचा सके सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो वृक्षों को पानी देता है उसकी रक्षा करता है तो बदले में वृक्ष छाया प्रदान करते हैं हवा शुद्ध करते हैं और उसे फल फूल देते हैं। प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त पर्यावरण दिवस पर सहायक अध्यापिका बबीता पांडे, सहायक अध्यापक अनुराग पटेल एसएमसी अध्यक्ष मीरा देवी, एसएमसी सदस्य सुमन देवी, राम कैलाश, स्वामीनाथ, बृजेश एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.