Tranding

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,दो अन्य हुए घायल।

शाहबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जब पर दोअन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों

युवक बेतिया से लोरिया घूमने जा रहे थे,पुलिस ने घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 बरवत पसराईन,निवासी नागेंद्र साह के18 वर्षीय पुत्र,अमित कुमार के रूप में की गई है।घायलों में चरागाहा गांव निवासी,राकेश कुमार के14 वर्षीय पुत्र अर्जुन पटेल और बरवत गोड़वाटोला निवासी,पप्पू कुमार के 15 वर्षीय पुत्र,लक्की कुमार शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीनों युवक अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से टकरा गए,इस टक्कर से तीनों को गंभीर चोटआई।सूचना मिलती पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची।दरोगा हरिसिंह चौधरी ने संवाददाता को बताया कि उन्हें एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडेड से टकराने पर तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। चिकित्सकों ने अमित कुमार की मृत् घोषित कर दिया,जबकि अर्जुन पटेल और लकी कुमार का इलाज जारी है।चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,अमित के पिता नगर निगम में ड्राइवर है,अमित 10वीं कक्षा का छात्र था,और अपने तीन भाइयों से सबसे बड़ा था।अमित के मामा जोगापट्टी के मच्छरगावां बाजार निवासी,धर्मेंद्र कुमार ने बताया किअमितअपने दोस्तों के साथ लोरियां घूमने जा रहा था,तभी यह घटना हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
63

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.