शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से जाने के क्रम में
अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गए,जिसे एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं,जिनका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया में चल रहा है। तीनों युवक एक ही गांव के थे, तीनों दोस्त थे।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के सर्वेश्वर चूल्हा प्रति नहर के पास से तीनों युवक को शादी समारोह से भोज खाकर घर लौट आए थे कृष्णा अशोक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मझौलिया थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी,इमामुद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र जहारुद्दीनआलम के रूप में की गई है,घायलों में जमशेदआलम,फैयाज आलम है।परिजनों ने संवाददाता को बताया के तीनों दोस्त एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे,भोज खाने के बाद घर लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया,इस हादसे में बाइक चला रहे जहारुद्दीनआलम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों,पुलिस को दी,परिजन घटना स्थल पर पहुंचे,घायलों काअस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.