धनंजय शर्मा
बिल्थरारोड, बलिया।
उभांव थाना अंतर्गत बंसी पैलेश निकट पुरानी रंजिश के चलते हौंसला बुलंद बदमाशों ने आयुष यादव उर्फ राहुल पुत्र बच्चा यादव को13 दिसंबर की शाम 7 बजे उसके घर जाने वाली गली में गोली मार दी। हौंसला बुलन्द बदमाशों ने आयुष यादव के सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी।आनन फानन में युवक को तत्काल सीएचसी सीयर लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों द्वारा मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।वहां से भी चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रैफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आयुष यादव उर्फ राहुल की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने आयुष यादव उर्फ राहुल को पुरानी रंजिश में गोली मारी है। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष के सीने में बदमाशों ने दो गोलियां मारी थी जो आर पार हो गयी।
फिलहाल बदमाशों की गोली से घायल युवक आयुष यादव की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हुई हो गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस हत्या को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.