शहाबुद्दीनअहमद
बेतिया, बिहार।
लोडेड कट्टा,कारतूस के साथ युवक का फोटो वायरल करना बहुत ही महंगा पड़ा। पुलिस ने छापेमारी करके तीनों युवक को पकड़ लिया है।थाना अध्यक्ष,नीतीश कुमार मौर्य ने संवाददाता को बताया कि गांधीनगर के गुलशन कुमार द्वारा देसी कट्टा के साथ फोटो व्हाट्सएप पर प्रसारित करने की सूचना मिली थी। बसस्टैंड से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कुमारबाग थाना के एक गांव के किशोर से खरीदा था,वही बलथर थाना के किशोर के हाथ बेच दिया,उसकी निशान पर एएसआई, बबलू कुमार ने बलथर थाने के एक किशोर के घर में कपड़ा से भरी बैग में कट्टा,कारतूस को बरामद किया।कुमारबाग थाना की पुलिस के सहयोग से अन्य किशोर को भी पकड़ लिया गया। दोनों ने कट्टा खरीद बिक्री की बात स्वीकार की है। पकड़े गए किशोर ने बताया है कि बहन की शादी के दौरान होने वाले डांस में दिखाने के लिए खरीदा था।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवक को जेल भेज दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.