Tranding

कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिकटा थाना क्षेत्र के मंगलपुर में धान की कटाई करने जा रहे कंबाइन मशीन की चपेट मेंआने से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। कंबाइन चालक फरार हो गया कंबाइन मशीन के साथ जा रहे दो मजदूरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया,इसमें बगहा पुलिस जिला के बाल्मीकिनगर थाना के भेड़िहरवा निवासी,हरिहर गद्दी के पुत्र,मंजूर गद्दी,उम्र 40 वर्ष 

और शमीम गद्दी,उम्र 19 वर्ष शामिल है।मृतक की पहचान मंगलपुर के संजय कुमार राम के पुत्र,अंकित कुमार,उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। मृतक के चाचा प्रदीप कुमार राम ने संवाददाता को बताया कि कंबाइन मशीन एकद्रवा की ओर आ रही थी,मेरा भतीजा बाइक से जा रहा था, कंबाइंन चालक ने उसपर मशीन चढ़कर मार डाला,फिर उसे सिकटा अस्पताल में छोड़कर भाग गया।थाना अध्यक्ष,नीतीश कुमार मौर्य ने संवाददाता को बताया कि कंबाइंड मशीन व चालक की दुर्घटना की सूचना पर एएसआई,बबलू कुमार को भेजा गया था,पुलिस के जाने से पहले ग्रामों ने मशीन को गांव में पहुंचा दिया,जो उनके कब्जे में है,दो मजदूर को पकड़ा गया है।घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.