शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से 15 विषय किशोरी काअपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित की पिता ने जगदीशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर के नूनीयाटोला निवासी,आकाश कुमार को नामजदअभियुक्त बनाया गया संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,आकाश कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है, आकाश पहले भी उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बात करता था।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की, आगे की कार्रवाई, जांच में जुट गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.