धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 13.12.2025 को समय लगभग 6.30 शाम को राहुल उर्फ आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी यादव नगर कसबा बेल्थरा रोड थाना उभांव को 1.राबिन सिंह पुत्र अज्ञात 2.पवन सिंह पुत्र अज्ञात 3.रोहित पुत्र अज्ञात 4.राज पुत्र अज्ञात द्वारा मिलकर जान से मारने नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगी हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.12.2025 को थाना उभांव जनपद बलिया प्र0नि0 संजय शुक्ला मय हमराह देखभाल क्षेत्र करता हुआ कस्बा बेल्थरा रोड मे मौजूद था कि मुखविर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 314/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र नि0 बाटा वाली गली कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया 2.अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव नि0 भीटाभुवारी थाना उभांव जनपद बलिया 3. विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव निवासी बभनियाव थाना उभांव जनपद बलिया कुन्डैल ढाला के पास से समय 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण 1. सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह नि0 अतरौल चक मिलकान थाना उभांव जनपद बलिया 2.मु0 फैज पुत्र मु0 सफीर नि0 उमरगंज थाना उभांव जनपद बलिया 3. अयान पुत्र मु0 तकबीम उर्फ सोनू निवासी फरसाटार थाना उभांव जनपद बलिया को साहुनपुर रेलवे अन्डर पास से समय 13.05 बजे गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्र0नि0 संजय शुक्ल, उ0नि0 सुमित कुमार, हे0का0 राकेश पाण्डेय, का0 रविन्द्र कुमार,का0 मुकेश यादव, का0 सर्वेश यादव, म0का0 प्रतिभा थाना उभांव जनपद बलिया
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.