Tranding

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से किसान की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शिकारपुर थाना क्षेत्र में कतरा नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।इस घटना में एक अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा तब हुआ जब दोनों किसानअपने खेत में रखवाली कर साइकिल से घर लौट रहे थे मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा वार्ड संख्या 6 निवासी,स्वर्गीय दानिश शेख के पुत्र,शेख सगीर,उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई, वही इसी वार्ड के निवासी, अंसारुल शेख,उम्र 35 वर्ष इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलअंसारुल हक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों केअनुसार,शेख सगीर,शेखअंसारुलअपने अपने खेत की रखवाली करके साइकिल से घर लौट रहे थे।कतरा पुल के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार बोलेरो में जबरदस्त टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि शेख सगीर मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीण केअनुसार शेख सगीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल परआवाज सुनकरआसपास के लोग तुरंत जमा हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, सूचना मिलने पर शिकारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बोलेरो को जप्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।शेख सगीर अपने पीछे एक पुत्री,मुस्कान खातून,उम्र 12 वर्ष केअलावा 4 पुत्र अपने पीछे छोड़ गए हैं, पुलिस इस मामले की जांच में जुड़ गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
79

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.