Tranding

बीएसएफ के दरोगा का ड्यूटी के दौरान इंदौर में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिकटा थाना क्षेत्र के गौचरी निवासी,बीएसएफ के दरोगा अमरेंद्र कुमार राय को मध्यप्रदेश के इंदौर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए,वे अपनी ड्यूटी से दोपहर का भोजन करने स्कूटी सेअपने डेरा जा रहे थे,इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई इसकी खबर स्वजनों को मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।गोचरी मैं स्थित उनके घर पर रह रहे उनके पिता, नंदकिशोर राय,भाई चंद्र भूषण राय,रंजन राय,माता सुहासिनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातम फैल गया है।बड़े भाई रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की बहाली बीएसएफ में 1994 में कांस्टेबल के पद पर हुई थी,उस समय से वे अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभा रहे थे।मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,परिवार में कमाने वाला यही एक व्यक्ति थे। बालबच्चों का पालन पोषण इन्हीं के माध्यम से हो रहा था,अब उनके परिवार पर बहुत बड़ा आफतआ गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.