Tranding

बेतिया के 4.6 लाख गरीबों का पक्का मकान नहीं, जांच के बाद ही आवास सम्भव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के चार लाख 6 हजार 94 लोगों को पक्का मकान नसीब नहीं है,विभाग को यह आंकड़ा सर्वे,स्वयं सर्वेक्षण के आधार पर ज्ञात हुआ है। इस आधार पर ग्रामीण आवास विभाग ने टीम का गठनकर जांच करने काआदेश दिया है,

कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मानक पर खरा उतर रहा है या नही?

जांच टीम के द्वारा जो परिवार मानक पर खरा उतरेंगे उनकी सूची,प्रखंडवार बनाकर जिला को समर्पित की जाएगी। इसके बाद दो ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्राम सभा कर कर इसको पारित की जाएगी, तभी जाकरआवास योजना का लाभ मिल पाएगा। जांच टीम के द्वारा 400 परिवारों का सत्यापन किया जा चुका है,जांच टीम सूची देकर सत्यापन कराया जा रहा है, जान टीम का प्रतिदिन का रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है,इसमें पंचायत रोजगार सेवक शामिल रहेंगे।जांच टीम को किस प्रखंड में कितने लोगों की जांच की जाएगी,इसकी सूची उपलब्ध करा दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
68

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.