शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर एक युवक का संदिग्ध स्थिति में मौत होने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,कोहराम मचा हुआ है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक की पहचान सतीश कुमार,उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है।वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के झाखंडा के निवासी,सुभाष प्रसाद का पुत्र था,जो पटेल चौक पर एक मवेशी दवा दुकान में सेल्समैन का काम करता था। एक ग्राहक जब वह दबा के दुकान पर पहुंचा तो दुकान बंद पाया,उसने दुकान मालिक को फोन किया तो दुकान मालिक दिल्ली में थे,उन्होंने दुकान ग्राहक से कहा कि दवा की दुकान के पीछे रूम है,वहां जाकर देखिए वहां होगा,जब ग्राहक दवा की दुकान के पीछे जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ मिला,जिसकी सूचना उसने दुकान मालिक को दिया,दुकान मालिक ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलती ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया,इसके बाद इस घटना की जांच में जुट गई।थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटनाआत्महत्या का लग रही है।थानाअध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के हर बिंदुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सारी जानकारी मिल पाएगी।
इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,और जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
घटना की सही जानकारी पुलिस जांच में पता चल पाएगी।घटना का कारण समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.