Tranding

दो नवविवाहितों की हुई मौत, दोनों का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सहोदरा और माटीयारिया थाना क्षेत्र में दो नवविवाहिता की मौत हो गई है,दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटकते हुए पाए गया। दोनों ही मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया है,साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मृतकका की पहचान,शंभू पटेल की छोटी बहु,रानी कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। रानी की शादी लगभग 9 महीने पहले हुई थी। संवाददाता को परिजनों ने बताया की रानी का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था, किसी विवादों की जानकारी नहीं थी। इस घटना से दोनों परिवार सदमे में है।मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए गला घोट कर हत्या कीआशंका जताई है।

दूसरी घटना मटियारिया थाना क्षेत्र के मेहनौलकला गांव की बताई गई है,यहां रुखसाना खातून का शव उनके मायके से बरामद किया गया।मृतिका के पिता बंधु बैठ नेआरोप लगाया है कि रुखसाना का निकाह शिकारपुर थाना क्षेत्र के चंगावना निवासी,यूट्यूबर जुगनू से हुआ था। दंपति का 7 महीने का एक बच्चा भी है। पिता का कहना है कि इलाज के बहाने नकटियागंज ले जाने के दौरान पति ने रुखसाना के साथ मारपीट की थी,जिसके बाद उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई,उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सहोदरा थानाअध्यक्ष,रितु राज जायसवाल और मटेरियल थानाअध्यक्ष,राकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का खुलासा हो सकेगा पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया है कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
67

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.