शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
डबल मर्डर केस में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेलभेज दिया गया है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नरेश कुमार,उम्र 35 वर्ष,नौतन थाना क्षेत्र के विजय साह की हत्या के मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव,दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है।
सदर एसडीपीओ,रजनीश कांतप्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतक नरेश कुमार की पत्नी,सीमा देवी की बहोरनपुर के मुन्नी लाल प्रसाद मैगरु प्रसाद,राजकिशोर गिरी,नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर धुस्वाटोला के रामनरेश प्रसाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी में दर्ज मुननीलाल प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इसी बीच मृतक का शव पेड़ से लड़का मिला,ग्रामीणों का कहना है किआरोपियों ने रात शाजिश के तहत नरेश की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुनीलाल प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एक दूसरे मामले में मड़वाहा घोटाटा निवासी, विजय शाह की हत्या के संबंध में उनके भाई,राजन कुमार ने जगदीशपुर थाने में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है,राजन कुमार ने पुरानी रंजीश को हत्या का कारण बताया है।विजय शाह हत्याकांड मेंऔशिहर चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है।पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है,प्रत्यक्ष दर्शनों के बयान भी दर्ज किया जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले को खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.