शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत,अस्पताल रोड निवासी,संतोष कौशल बरनवाल,उम्र करीब 45 वर्ष, पिता,उदय प्रसाद,साकिन, नगर थाना,बेतिया को पुलिस ने 96पीस180 एम एल कुल मात्रा 17 लीटर 280एमएल काअवैधअंग्रेजी शराब 8 पीएम के साथ गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है,पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। शराब पीने,शराब बेचने,शराब बनाने,नेपाल से शराब तस्करी करने का धंधा इन दिनों चरम सीमा पर पहुंच गया है।नगर थाना पुलिस, जिला के सभी स्थानों के पुलिस शराब के धंधेबाज, शराब पीने वालों,तस्करी करने वालों पर पैनी नजर रख रही है,इसी वजह कर पुलिस को इसमें सफलता मिल रही है। पुलिस की इस छापेमारी अभियान में शराब बनाने,शराब पीने,शराब की तस्करी करने वालों की धरपकड़ कर रही है।पुलिस छापेमारी में शराब की धरपकड़ से हड़कंप मच गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.