वीडियो वायरल का धमकी से भयभीत।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक
महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने है।एक युवक ने पति की इलाज में मदद का झांसा देकर इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने संवाददाता को बताया कि उसके पति कीआंखों के इलाज के दौरानआरोपी सतीश कुमार सोनी ने उससे दोस्ती की,बाद में नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर उसे घर से बाहर बुलाया। युवक महिला को एक सुनसान छप्परनुमा घर में ले गया,जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया,आरोपी ने रेप की घटना का वीडियो बनाकर
इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता रहा।पीड़ित किसी तरह घर लौटी,घटना की जानकारी दी,उसके बाद आरोपी पक्ष ने महिला पर दबाव बना कर घरआकर धमकी दी,कुछ कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया।
शुरुआत में भय सामाजिक दबाव के कारण महिला चुप रही,फिर हिम्मत कर पुलिस से
सभी बातों की जानकारी दी,साथ ही न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता की शिकायत पर मैनाटांड़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने इसे गंभीर मामला बताया है,सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।प्राथमिकी में पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत,टाटा कॉलनी के माधोपुर उम्र तक कुंडली हिमाचल के वार्ड नंबर 5 निवासी,सतीश कुमार सोनी, उसके भाई,दीपक सोनी, शेखर कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है।थाना अध्यक्ष,शंभूशरण गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल जांच अन्य सबूतों केआधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,इस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा,उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.