शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया के लौरीया में साहूजैन स्कूल के सामने एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया,इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान, धुबनी पंचायत के सुगौली गांव के वार्ड नंबर 11निवासी, मुखिया के पुत्र,बसंत कुमार, उम्र 28 वर्ष के रूप में की गई स्थानीय पुलिस ने युवक को सीएचसी ले गई,जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बसंत कुमार अपने घर से लोरिया बाजार में सब्जी खरीदनेआ रहा था, इसी दौरान लोरिया से हरिनगर कीओर जा रहे ट्रक ने उसे साहूजैन स्कूल के सामने सड़क पर टक्कर मार दी,ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया। संवाददाता को पता चला है कि बसंतकुमार अविवाहित था,चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह बाहर रखकर पेंटर का काम करता था 2 महीने पहले कश्मीर में अत्यधिक ठंड के कारण वह अपने घर चला आया था।
थानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया,आगे की कार्रवाई की जा रही है,पुलिस फरार ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है, उसे जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।मृतक के परिजन भी थाना पहुंच गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.