शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर,वार्ड नंबर 11 में,25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।मृतका की पहचान, सिकंदर सिंह की पत्नी, लालसा देवी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची,लेकिन इससे पहले ससुराल वालों ने शव को जला दिया। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए गए हैं।पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।पायस अपने स्तर से जांच कर रही है,मृतिका के परिजनों के बयान केआधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। ग्रामीण केअनुसार मृतिका के तीन बच्चे हैं,जिनमें एक दो महीने की बच्ची भी शामिल है
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.