Tranding

बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी की आवरण से सुसज्जित शिवलिंग पर चोरों ने किया हाथ साफ।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा कस्बा स्थिति बुढ़वा शिव मंदिर से चांदी की आवरण से सुसज्जित शिवलिंग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना करने पहुंचे भक्ति गर्भगृह में शिवलिंग नहीं होने पर हुई। गर्भगृह में शिवलिंग नहीं होने पर भक्त दंग रह गये। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

 आप को बताते चलें कि बुढ़वा शिव शिव मंदिर इलाके का प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर से पूरे क्षेत्र की आस्था जुडी हुई है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं। सोमवार की सुबह दर्शन - पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गर्भगृह से शिवलिंग ही गायब था। शिवलिंग गायब होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भिड़ जुट गई।

 चोरों ने शिवलिंग के साथ दान पत्र का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी भी चुरा लिया। मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

 वही घटनास्थल पहुंचे बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना सुखपुरा 04/05.01. 2026 की रात्रि में कस्बा सुखपुरा में गांव के बाहर स्थित बुढ़वा मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में स्थानीय शिवलिंग जिसमें चांदी का परत चढ़ा हुआ था, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रातः तहरीर के आधार पर थाना सुखपुरा द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल का टेक्निकल /मैन्युअल टीम द्वारा गहराई से निरीक्षण कर शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर अग्रिम विधिक कार्रवाही की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.