धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम ने डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
बलिया पुलिस बयान के अनुसार थाना चितबड़ागांव की पुलिस टीम दिनांक 07/08.01.2026 की रात्रि में देखभाल क्षेत्र, रात्रि गस्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास समय करीब रात्रि के 02.10 बजे दो अभियुक्तों 1.शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर थाना जाहानागंज जनपद आजमगढ़ 2. लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट व 01 अदद पिकअप वाहन बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि के अंधेरे व कोहरा का फायदा उठाकर 03 नफर अभियुक्तगण फरार हो गये। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। तथा बरामद पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट के अर्न्तगत सीज किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उ0नि0 फूलचन्द यादव, उ0नि0 अतुल कुमार, उ0नि0 शकील अहमद, हे0का0 मुनीब यादव, हे0का0 कालीशंकर यादव, का0 श्रीकान्त सोनी, का0 मनीष कुमार यादव, का0 इन्द्रजीत गुप्ता, थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.