रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
शादी के नियत से एक नवयुवती के अपहरण कर लिए जाने की आशंका जताई गई है। मामला जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत मननबीघा गांव के दलित युवती की है। 18 वर्षीय उक्त युवती बीते मंगलवार को करीब 11बजे स्थानीय गांव घोलसरी के निकट स्थित पीएनबी के मिनी ब्रांच से पैसा निकालने गई थी,जो देर रात तक घर वापस नहीं आई। गायब युवती के पिता कपिल पासवान ने आज अपनी बेटी की अपहरण की आशंका जताते हुए बाराचट्टी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक युवक पर मोबाइल से संपर्क होने की बात कही गई है। जो शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने यह भी आशंका जतया कि अपहृत बेटी का उक्त युवक हत्या भी कर सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल खोजबीन करने की गुहार लगाया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.