Tranding

पुल के नजदीक बने सायफन में गिरने से दर्दनाक सड़क हादसा,युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

गौनाहा थाना क्षेत्रअंतर्गत मसीही गांव के नजदीक पुल के पास बने साइफन में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें बेकाबू बाइक सवार सायफन में गिरने से युवक का मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक युवती सायफन में बह गई,अब तक लापता है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिसऔर स्थानीय प्रशासन की टीम लापता युवती के तलाश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान,श्रीरामपुर गांव निवासी,अनिल पटेल के 18 साल के बेटे,अजय कुमार के रूप में की गई है,वही लापता युवती की पहचान,मृतक की बहन की ननद,गोल्डी कुमारी के रूप में हुई है। संवाददाता को पता चला है कि मृतक की बाइक अनियंत्रित होकर सायफन में गिर गई ,जिसके कारण दोनों सवार तेज बहाव के कारण पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही गौनाहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को रेफरलअस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत् घोषित कर दिया,इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि लापता ननद गोल्डी कुमारी की तलाश के लिए सायफन,आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की जा रही है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि अजय अपने माता-पिता के एकलौता पुत्र था,उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है,वह हमेशा बीमार चल रही थी।बहन का दोबारा देखभाल के लिए अजय उसकी ननद गोल्डी कुमारी को लाने शिकारपुर थाना क्षेत्र, अंजुआ गांव बच्चा पटेल के घर गया था।अजय की मौत की खबर मिलते ही श्रीरामपुर गांव में मातम छा गया, परिजनों का रो रो का बुरा हाल है,आसपास के लोग संतावना दे रहे हैं।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
64

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.