Tranding

ओवरलोडेड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक का घटनास्थल पर ही मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मझौलिया थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में,25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि छपवा और तुरकौलिया मुख्य मार्ग पर नरीअरवा के समीप यह घटना हुई,जहांओवरलोडेड गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान,बखरियां पंचायत वार्ड नंबर आठ निवासी, प्रमोद शाह के पुत्र,आदर्श कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,आदर्श कुमार अपनी बुलेट से ससुराल कोटवा जा रहा था, इसी दौरान नारियारवा के पास तेज रफ्तार ओवरलोडेड गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उसेअपनी चपेट में ले लिया,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आदर्श की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।घटना के बाद लोगों की अपार भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर संख्या 

BR 059865 टेलर जप्त कर लिया। प्लीज शो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।पुलिस घटना के जांच में जुट गई है,फरार ट्रैक्टर चालक की खोज कर रही है।परिवारजनों को मौत की खबर मिलते ही कोहराम

 मच गया,पूरे परिवार वालों का रो रो का बुराहाल है। मिथुन के पिता नेपाल में रोटी रोजी चलते हैं,मृतक का 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी,उसका छोटा भाई का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी राधा देवी का विलाप करने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।स्थानीय लोगों नेओवरलोडेड ट्रैक्टर,ट्रेलर,ट्रक चलाने पर रोक की मांग की है, आगे इस तरह की घटना का पुनर्विर्ती नहीं हो सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.