शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया', बिहार।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का शादी का झांसा देकर भागने,यौन शोषण कर जान से मारने की साजिश में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकि में बताया है कि वह मायके में रहती है और उसके ससुराल के एक संबंधी दीपक कुमार ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया और यौनशोषण करने के बाद उसे जान से मार कर फेंकने की शाजिश रच रहा था,तभीअचानक जानकारी मिली,अपहर्ता के घर जाकर पीड़िता के परिजन ने पूछताछ की,उन लोगों ने कहा कि लड़की नहीं देंगें, इसकी शादी हमलोग बड़ी धूमधाम से रचाएंगे। इसके बाद लड़की को बुलाकर वह लोग अपने कर रखने लगे, अचानक सूचना लड़की ने सूचना दिया कि मेरा मोबाइल छीन लिया गया है,हमें प्रताड़ित किया जा रहा है, साथी लड़के के परिजन शादी करने से इनकार कर रहे हैं।
लड़की ने बताया कि हमको नशा सुंघाकर बेहोश कर के प्रदीप पासवान के घर में छुपाए हुए हैं,बात कर रहे हैं कि इसको मार कर रेल पटरी पर फेंक दिया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.