शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ट्रेन से कटकर महिला/पुरुष की मौत होने की सूचना लगातार मिल रही है।संवाददाता को कभी-कभी ऐसा सूचना भी मिलता है कि अन्य स्थान पर हत्या करके ट्रेन के पटरी पर लाकर फेंक दिया जाता है,जांचोंउपरांत वस्तुस्थिति सामने आती है।
इस घटना से संबंधित संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफ़वा रेल लाइन पर, ट्रेन से कट कर एक महिला की मृत्यु हो गई है।उक्त महिला की पहचान,सोफवा गांव निवासी नीतू देवी,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है,वह रामाशीष महतो की पत्नी बताई गई है, परिजनों ने शव को आननफानन में अपने घर ले गए,शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सूचना मिलने पर शिकारपुर थाना पुलिस घर पर पहुंची बरसात प्रयास किया के पोस्टमार्टम करा दिया जाए,मगर परिजनों ने एक न मानी और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि परिजनों ने कहा कि मृतक के पति बाहर के राज्य में रहकर काम करता है। परिजनों ने संवाददाता को बताया के मृतिका का बहुत दिनों से मानसिक संतुलन
ठीक नहीं था,इसके पूर्व में भी वह रेल लाइन पर जाकर कटने की कोशिश की थी, मगर उसे बचा लिया गया था।
इसी क्रम में वह अपना घर से निकली,घर नहीं लौटी, परिजनों को बाद में पता चला कि ट्रेन से कट गई है।
मृतक के दो पुत्रियां हैं,मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.