Tranding

ससुराल पक्ष वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबा कर की हत्या,हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दोनों नवविवाहिताओं का गलत दबाकर हत्या करने का मामला चरम सीमा पर पहुंच गया,ग्रामीण क्षेत्र में तोअधिक मगर शहरी क्षेत्र में भी इससे काम नहीं घटना घट रही है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत के बगही निमिया टोला गांव वार्ड नंबर 5 में शाम को विवाहिता की गलत दबाकर हत्या करने का मामला पता चला है।मृतिका की पहचान,बगही निमिया टोला निवासी,राजन महतो की 21वर्ष की पत्नी,मनीषा कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मनीषा का मायका चनपटिया थाना क्षेत्र के भैंसाई,वार्ड नंबर 6 में है,ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि इसकी शादी 2 वर्ष पूर्व राजन महतो से हुई थी,उसे एक बच्चा भी है। थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के गले पर निशान पाया गया है,प्रथमदृष्टियां गला दबाकर हत्या किए जाने कीआशंका जताई जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,एफएसएल की टीम ने साक्ष्य को संकलन किया है।

पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वालेअपराधियों को तुरंत पकड़ कर जेल के सलाखों में डालना चाहिए, 

ताकि ऐसे लोगों का मनोबल टूट जाए,फिर इस घटना की पुनर्विवर्ती नहीं कर सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
72

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.