श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, शस्त्रागार, कारागार तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026