Tranding

पुलिस छापेमारीअभियान में 29 अपराधी हुए गिरफ्तार, भेजा गया जेल:--एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया पुलिस के छापेमारी अभियान में 24 घंटे में व्यापक कार्रवाई करते हुए 29अभियुक्त को गिरफ्तार किया।इस बात की जानकारी संवाददाता को पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी है,उनके निर्देश पर जिले भर में समकालीनअभियान चलाया गया,जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी,विशेष जांच अभियान चलाए गए,इस दौरान कुल 29अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्याइक रियासत में जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में से 9 को उत्पाद अधिनियम केअंतर्गत पकड़ा गया,अभियान के क्रम में, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध अग्नियास्त्र,मादक पदार्थ,शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने विशेष रूप से 365 लीटर 450 एमएल अवैध शराब जप्त की,इसकेअलावा 15 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अंतर्गत वारंट निष्पादन अभियान के तहत 15 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने 21 आजमानतीय वारंटी को सफलतापूर्वक निष्पादन भी सुनिश्चित किया।

पुलिसअधीक्षक,शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि यातायात नियमों के अनुपालन हेतु चलाए गए वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 60 हजार रुपया का जुर्माना भी वसूल किया गया। इस दौरान दो वाहनों को जप्त किया गया। बेतिया पुलिस ने संवाददाता को बताया कि वह जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
73

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.